फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Weather changed in Haryana, People troubled by humid heat due to sunshine, fields submerged in flood

हरियाणा में मौसम बदला: धूप निकलने से लोग उमस वाली गर्मी से परेशान, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खेत जलमग्न

Mon, 17 Jul 2023 02:05 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 17 Jul 2023 02:05 PM IST
सार

हरियाणा में मौसम में बदलने से पानीपत में सोमवार को हल्के बादल छाए हुए थे। वहीं, करनाल में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक रिमझिम बारिश हुई है। कैथल में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Weather changed in Haryana, People troubled by humid heat due to sunshine, fields submerged in flood
हरियाणा का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके कारण कई जिलों में धूप खिली हुई है तो कहीं-कहीं बुंदाबांदी हुई है। पानीपत में सोमवार को हल्के बादल छाए हुए थे। वहीं, मौसम विभाग ने इस सप्ताह बारिश का अनुमान जताया गया है। पानीपत में रविवार देर शाम को बारिश करीब पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। यमुना के साथ लगते गांवों में कई सौ एकड़ पानी फसल अभी पानी में है। किसानों को फसल खराब होने का खतरा सताने लगा है।

विज्ञापन


करनाल में रिमझिम बारिश
करनाल में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक रिमझिम बारिश हुई है। जिसके बाद धूप निकली जिसे उमस की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन का बारिश का अनुमान लगाया है। करनाल से सभी क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई है।
विज्ञापन


कैथल में निकली तेज धूप
कैथल में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। बीते दो दिन आसमान में घने काले बादल छाए हैं।  पिछले दो दिन से बारिश की स्थिति बन रही है। लेकिन बारिश नहीं हो रही। मौसम विभाग ने आगामी एक दिन तक बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed