फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Weather changed in Haryana: hailstorm in Hisar and Narnaul, Haryana Weather Forcast

हरियाणा में बदला मौसम: हिसार और नारनौल में ओलावृष्टि, चार दिन तक बारिश का येलो अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता

Thu, 16 Mar 2023 08:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 08:05 PM IST
सार

अनेक किसानों ने सरसों की फसल की कटाई करके खेत में एकत्रित की हुई है। इससे फसलों में नुकसान की आशंका बढ़ गई है। वहीं नारनौल में हल्की बूंदाबांदी हुई है।

विज्ञापन
Weather changed in Haryana: hailstorm in Hisar and Narnaul, Haryana Weather Forcast
नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव रावता की ढाणी में ओलावृष्टि, हिसार के गांव तलवंडी राणा में ओलावृष्टि। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार देर शाम हिसार और नारनौल में ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर हवाओं की अस्थिरता के चलते प्रदेश में बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा रोहत के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग ने चार दिन का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। प्रदेश के कुछ जिलों में ओले गिरे हैं। हिसार जिले के कुछ गांवों में बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। महेंद्रगढ़ जिले में भी हल्की ओलावृष्टि हुई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 22 मार्च को भी मौसम में परिवर्तन के आसार हैं। हालांकि अभी ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन


हिसार के तलवंडी राणा गांव के क्षेत्र में ओलावृष्टि है। इस दौरान सड़क निर्माण को लेकर चला रहे धरने का टेंट भी उड़ गया। वहीं नारनौल में भी गुरुवार हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इस दौरान नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव रावता की ढाणी में ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि वर्तमान में किसानों अपनी सरसों की फसल की कटाई कर रहे हैं जबकि अनेक किसानों ने सरसों की फसल की कटाई करके खेत में एकत्रित की हुई है। इससे फसलों में नुकसान की आशंका बढ़ गई है। वहीं नारनौल में हल्की बूंदाबांदी हुई है। वहीं नारनौल में हल्की बूंदाबांदी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलो में हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार रोहतक, पानीपत, जींद, कैथल जिले के क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके अलावा रेवाड़ी, जींद, झज्जर बहादुरगढ़ जिलाें में भी कहीं कहीं बारिश हुई है।


मौसम विभाग ने जारी की पांच दिन की चेतावनी
हरियाणा में मौसम विभाग ने पांच दिन के मौसम की चेतावनी जारी की है। इस दौरान प्रदेश भर में गरज चमक के साथ बारिश व ओलावृष्टि होने की आशंका है। ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। 





चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि 19 मार्च को दूसरा पश्चिम विक्षोभ आएगा। इसके बाद 24 मार्च के आसपास तीसरा पश्चिम विक्षोभ आएगा। अगले एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह परिवर्तनशील रहेगा, जिससे बारिश के आसार हैं। डॉ. एमएल खिचड़ ने कहा कि यह फसलों की पकावट का समय है। अगर किसानों ने सरसों की कटाई नहीं की है तो इसे रोक लें। गेहूं, जौ, चने की फसल में सिंचाई न करें। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed