फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   weather changed and temperature dropped

बदला मौसम, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंचा

Thu, 07 Nov 2013 08:47 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
weather changed and temperature dropped
जिले में वीरवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहे। रात को हुई बूंदाबांदी और चली तेज हवा से मौसम और ठंडा हो गया है।
विज्ञापन



वीरवार को जिले का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि हवा की रफ्तार चार किलोमीटर प्रति घंटा रही और आर्र्दता 66 प्रतिशत रही। मौसम ने बुधवार शाम को ही करवट बदल ली थी। देर शाम को आकाश में बादलों के जमवाड़े के साथ तेज हवा चलनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


वीरवार अल सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई और ठंडी तेज हवाआें का सिलसिला जारी रहा। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। जिसके चलते आकाश में बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी हो सकती है। हवा की गति भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं मौसम के बिगड़ते मिजाज से किसान परेशान हैं। अगेती गेहूं बिजाई का सीजन जारी है। इसके साथ ही धान की फसल निकल रही है और नरमा की चुगाई का काम भी जारी है।


मौसम को देखते हुए बिजाई के कार्य में दो तीन दिन का ठहराव हो सकता है। इसके अलावा नरमा की चुगाई का कार्य भी प्रभावित हो सकता है। नमी युक्त नरमा चुगाई से गुणवत्ता खराब हो सकती है। जिले में दो लाख 15 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई का लक्ष्य रखा गया है।


अब तक लगभग तीस हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई हो चुकी है। कृषि उपनिदेशक डॉ. रामप्रताप सिहाग ने बताया कि नवंबर आ चुका है। मौसम में बदलाव आना स्वाभाविक है। फिलहाल ठंड बढ़ना फसलों के अनुकूल है। अगर बारिश ज्यादा होती है तो गेहूं बिजाई का कार्य प्रभावित हो सकता है।

उन्होंने किसानों को सलाह दी कि नरमा की चुगाई सूरज निकलने के बाद करें, ताकि नरमा की गुणवत्ता खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed