फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   wait long time for post of Senior-Deputy Mayor in Haryana, main reason for the delay in the election

Haryana: सीनियर व डिप्टी मेयर की कुर्सी के लिए करना पड़ सकता लंबा इंतजार, ये है चुनाव में देरी का मुख्य कारण

Sat, 12 Jul 2025 08:20 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 12 Jul 2025 08:20 AM IST
सार

हरियाणा के आठ नगर निगमों के चुनाव परिणाम 12 मार्च को घोषित किए गए थे और 24 मार्च को मेयरों सहित पार्षदों ने शपथ ली थी। पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा में टिकट मिलने से चूके और बाद में मेयर पद की टिकट भी न मिलने पर पार्षद का चुनाव जीतने वाले नेताओं की अब इन पदों पर नजर हैं।

विज्ञापन
wait long time for post of Senior-Deputy Mayor in Haryana, main reason for the delay in the election
सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के आठ नगर निगमों में सरकार ने पार्षद मनोनीत कर दिए हैं। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए अभी कोई योजना तय नहीं है। इसमें अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। पार्षदों को इस बात की चिंता है कि 2018 में भाजपा के पास पार्षदों का बहुमत नहीं था, दूसरी पार्टियों व निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल हो गए थे। चुनाव को लेकर सहमति न बनने के कारण तब चुनाव में देरी हुई थी।

विज्ञापन


प्रदेश के आठ नगर निगमों के चुनाव परिणाम 12 मार्च को घोषित किए गए थे और 24 मार्च को मेयरों सहित पार्षदों ने शपथ ली थी। फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर में हुए चुनाव के दाैरान 212 में से 160 पार्षद पदों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा में टिकट मिलने से चूके और बाद में मेयर पद की टिकट भी न मिलने पर पार्षद का चुनाव जीतने वाले नेताओं की अब इन पदों पर नजर हैं। लेकिन इसके लिए लंबा इतंजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लंबे कार्यकाल की उम्मीद को झटका
दो दिन पहले सरकार ने आठ नगर निगमों में तीन-तीन पार्षद मनोनीत कर दिए हैं, इस तरह इन मनोनीत पार्षदों का कार्यकाल करीब पाैने पांच वर्ष का रहेगा। इसी तरह से सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयरों को आस थी कि जल्द चुनाव होने से उन्हें भी लंबे समय तक सीट पर रहने का माैका मिलेगा। फिलहाल चुनाव को लेकर सरकार और संगठन स्तर से अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में पार्षदों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन स्तर से अभी सीनियर व डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर कोई योजना तय नहीं हुई है। चुनाव कराने का आखिरी निर्णय सरकार को लेना है। -फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री, हरियाणा भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed