{"_id":"7d41e1e784138f0be68df8760329356c","slug":"villagers-set-afire-a-liquor-store-in-berry","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बेरी में शराब की दुकान को किया आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने बेरी में शराब की दुकान को किया आग के हवाले
झज्जर/ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2013 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला झज्जर के बेरी थानांतर्गत गांव भंभेवा में ग्रामीणों ने मामूली कहासुनी में शराब ठेके को आग लगा दी।
शराब ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने गांव के दो व्यक्तियों सहित दर्जनभर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बहरहाल, समाचार लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
ठेकेदार ने बताया कि आग में लाखों रुपये की शराब नष्ट हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जायजा लिया।
ठेकेदार ने पुलिस को शिकायत दी है कि भंभेवा गांव के वेदपाल और उनके बेटे कान्हा ने अन्य लोगों को बुलाकर ठेके को रंजिशन आग के हवाले कर दिया।
बीती रात वेदपाल शराब ठेके पर आया और किसी बात को लेकर उसकी बहराणा निवासी ठेके के कैशियर जयवीर के साथ कहासुनी हो गई।
इसके बाद वेदपाल ने गांव के अन्य लोगों को बुलाकर शराब ठेके में आग लगा दी। इसमें लाखों रुपये की शराब नष्ट हो गई।
सूचना मिलने पर बेरी थाना प्रभारी रणधीर, डीघल चौकी इंचार्ज सुंदरपाल मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। बेरी थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने मामले को आपसी रंजिश बताया है।
उन्होंने कहा कि एक विशेष टीम का गठन किया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात भी पुलिस द्वारा कही गई है।