{"_id":"76d1a8fa037916461fc756afb241eca4","slug":"village-sarpanch-and-secretary-did-embezzlement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच और ग्राम सचिव ने किया गबन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच और ग्राम सचिव ने किया गबन
फतेहाबाद/ब्यूरो।
Updated Sat, 16 Nov 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के फतेहाबाद में सदर पुलिस ने गांव भूथनकलां के सरपंच, ग्राम सचिव, पाइप फैक्ट्री मालिक के खिलाफ सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ करके गबन करने का मामला दर्ज किया है। यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव भूथनकलां निवासी रोहताश कुमार ने आरटीआई के तहत जानकारी ली थी।
इसके आधार पर उसने अदालत में इस्तगासा दायर किया।
रोहताश कुमार ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि गांव के सरपंच रामप्रकाश और ग्राम सचिव चंद्रभान ने बिना कोटेशन के रतिया के गांव रतनगढ़ की स्पन पाइप फैक्ट्री पाइपें खरीद ली।
इसकी कीमत बहुत ज्यादा थी। इस काम में फैक्ट्री मालिक पवन सरदाना भी शामिल था।
तीनों ने मिलकर सरकारी राशि हड़प ली। इसके अलावा सरपंच और ग्राम सचिव ने तीन विधवा महिलाओं की विधवा पेंशन के साथ बुढ़ापा पेंशन भी बनवा ली और बुढ़ापा पेंशन स्वयं हड़पते रहे।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता का यह भी आरोप था कि सरपंच व ग्राम सचिव ने साजबाज होकर विकास कार्यों के फर्जी बिल बनवाये।
गांव में ग्राम पंचायत से बिना प्रस्ताव पास करवाये मिट्टी डलवा दी गई और उसके पैसे भी खाते से निकलवा लिये गये जोकि असली कीमत से काफी ज्यादा थे।
इस तरह सरपंच, ग्राम सचिव ने सरकारी पैसों का गबन किया।
अदालत ने रोहताश की याचिका पर पुलिस को आदेश दिये कि 156(3) के तहत सरपंच रामप्रकाश, सचिव चंद्रभान व पाइप फैक्ट्री के मालिक पवन सरदाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच करें।
शनिवार को पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।