फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   UPSC Convenes DPC Meeting in Chandigarh on April 28; 22 HPS Officers Set to Become IPS Soon in Haryana

Haryana: यूपीएससी ने 28 अप्रैल को चंडीगढ़ में बुलाई डीपीसी की बैठक, 22 एचपीएस जल्द बनेंगे आईपीएस

Sun, 19 Apr 2026 10:09 AM IST
Naveen अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Naveen Updated Sun, 19 Apr 2026 10:09 AM IST
सार

हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि खाली पदों के मुकाबले 18 अधिकारियों के प्रमोशन पर विचार करने के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इनमें से 2020 से लेकर 2024 के 18 पद हैं।

विज्ञापन
UPSC Convenes DPC Meeting in Chandigarh on April 28; 22 HPS Officers Set to Become IPS Soon in Haryana
UPSC - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) के 22 अधिकारी जल्द ही भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) में शामिल होंगे। एचपीएस अधिकारियों को आईपीएस बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने 28 अप्रैल को चंडीगढ़ में डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की एक बैठक तय की है, जिसमें लंबे समय से अटके हुए प्रमोशन के मामलों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि खाली पदों के मुकाबले 18 अधिकारियों के प्रमोशन पर विचार करने के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इनमें से 2020 से लेकर 2024 के 18 पद हैं, जबकि चार पद 2025 के हैं। करीब दो महीने पहले मुख्य सचिव ने 22 एचपीएस अफसरों को इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट जारी किया था। हालांकि, मुख्य सचिव रस्तोगी का स्वास्थ्य खराब होने से डीपीसी की बैठक नहीं हो पाई थी। उनके आग्रह पर यह बैठक चंडीगढ़ में आयोजित की गई है।
विज्ञापन


इससे पहले साल 2022 में 16 डीएसपी को प्रमोट किया गया था। अब सभी की नजरें 28 अप्रैल की होने वाली बैठक पर टिकी है। गृह विभाग के अधिकारी बैठक की तैयारियों में जुटे हैं, ताकि कोई चूक या कमी न रह जाए। इन सभी को 2012 का बैच मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed