फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   UP PCS: Mudra Raheja of Sonipat and Mayank Kundu of Karnal Haryana cracked the exam

UP PCS: हरियाणा के होनहार छाए, सोनीपत की लड़की व करनाल के लड़के ने मारी बाजी

Tue, 23 Jan 2024 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Jan 2024 11:33 PM IST
सार

यूपी पीसीएस में हरियाणा के अभ्यर्थियों ने भी टॉपर्स में जगह बनाई है। सोनीपत की मुद्रा रहेजा ने 14वां रैंक हासिल किया है। वहीं करनाल के मयंक कुंडू ने 15वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश व जिले का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन
UP PCS: Mudra Raheja of Sonipat and Mayank Kundu of Karnal Haryana cracked the exam
मयंक कुंडू, मुद्रा रहेजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को प्रतिष्ठित राज्य प्रशासनिक सेवा पीसीएस का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें सोनीपत के तारा नगर निवासी मुद्रा रहेजा ने 14वां रैंक हासिल किया है। वहीं करनाल के न्यायपुरी, माल रोड निवासी मयंक कुंडू ने 15वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश व जिले का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन


यूपी पीसीएस की परीक्षा मई 2023 में आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया है। सोनीपत के व्यापारी राजेश रहेजा की लाडली ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 14वां रैंक हासिल किया है। जिससे परिवार में खुशी की लहर है। मुद्रा रहेजा का कहना है कि वह संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन


तभी यूपी पीसीएस के लिए भी आवेदन कर दिया था। जिसमें अब 14वां रैंक हासिल किया है। मुद्रा रहेजा का कहना है कि उनका लक्ष्य यूपीएससी क्लीयर करना है। जिसके लिए वह मेहनत करती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed