फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   two dead in accident

तेज रफ्तार कार ने चार को कुचला, दो की मौत

Mon, 23 Dec 2013 11:37 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो Updated Mon, 23 Dec 2013 11:37 PM IST
विज्ञापन
two dead in accident
चौटाला रोड पर सोमवार रात को निरंकारी भवन के पास एक तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया।
विज्ञापन



अनियंत्रित कार शोरूम की दीवार में जा टकराई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं, आरोपी चालक मौके पर कार को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कार के नंबर की मदद से उसके चालक की तलाश कर रही है।


सोमवार रात को करीब आठ बजे चौटाला रोड पर निरंकारी भवन के पीछे स्थित एक मकान में किराए पर रहने वाले नीतू (25), पप्पू (40), साहब सिंह (28) बाइक के शोरूम के पास खड़े आपस में बात कर रहे थे। पप्पू के साथ साइकिल पर उसकी ढाई वर्षीय भतीजी लल्ली भी थी। इसी दौरान गोल चौक की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और चारों को कुचलती हुई शोरूम की दीवार से जा टकराई। हादसे में नीतू (25) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची भाई घनइया सेवा सोसायटी की एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। उपचार के दौरान पप्पू की भी मौत हो गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद साहब सिंह और लल्ली की गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया।


मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी प्रेमनगर निवासी गुड्डू ने बताया कि हादसे के समय वह बिल्कुल सामने खड़ा था। उसका भाई साहब सिंह अन्य लोगों के साथ शोरूम के सामने खड़ी नरमा की भरी ट्राली के समीप खड़ा पप्पू और नीतू से बात कर रहा था। उसने बताया कि इसी दौरान सिविल अस्पताल की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई जो पहले तो डिवाइडर से टकराई और बाद में अनियंत्रित होकर कई लोगों को कुचलती हुई शोरूम की दीवार से जा टकराई। दीवार से टकराने के बाद कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतक की छह माह पहले हुई थी शादी, गर्भवती है पत्नी
प्रत्यक्षदर्शी गुड्डू के अनुसार मृतक नीतू की शादी करीब छह माह पूर्व ही हुई है तथा उसकी बीवी गर्भवती है। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed