{"_id":"8b0c6da01289272c37c95ec0b3e294b2","slug":"two-arrested-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप केस में फंसाने के मामले में दो गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप केस में फंसाने के मामले में दो गिरफ्तार
सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2013 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला सिरसा के उपमंडल की ऐलनाबाद पुलिस ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य महिला आरोपी फरार है।
पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना ऐलनाबाद प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि इस मामले में जगदीश कुमार, मलूक सिंह निवासी अमृतसर खुर्द की गिरफ्तारी हुई है, जबकि तीसरी आरोपी रिंपी निवासी पोहड़का की तलाश जारी है।
उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ नरेंद्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि जगदीश और मलूक सिंह मिलकर उसे रिंपी से दुराचार करने का झूठा मामला दर्ज करवाने की धमकी दे रहे थे।
इसके एवज में 10 लाख रुपये मांग रहे थे। शिकायत में कहा गया कि पिछले सात दिनों से आरोपी अपने मोबाइल में रिंपी की वीडियो रिकार्डिंग कर उसे दिखाकर डरा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायतकर्ता को दोनों आरोपियों से बातचीत करने को कहा। मंगलवार शाम सिरसा रोड स्थित रेस्ट हाउस में बुलाया गया जहां सात लाख देना तय हुआ।
मौके पर डेढ़ लाख रुपये दिया गया। शिकायतकर्ता का इशारा मिलते ही सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।