{"_id":"4cddc0c5ea2a5664faddab3dca5777c5","slug":"two-accused-for-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों पर लगाया अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों पर लगाया अपहरण का आरोप
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 30 Nov 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहर सिंह कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने पैसों के लेन-देन के चलते अपने पुत्र के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पूरणमल यादव ने थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस को बताया कि उसके तीन लड़के हैं, जिनमें सबसे बड़ा लड़का सुरेंद्र यादव (39 वर्ष) है। सुरेंद्र ने बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में मकान बना कर किराये पर दिया हुआ है।
विज्ञापन
उसी कॉलोनी में रहने के कारण सुरेंद्र का हक्कु उर्फ हकमुद्दीन निवासी अज्जी कॉलोनी बल्लभगढ़ के साथ रुपयों का लेन-देन भी था।
बुधवार 27 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे सुरेंद्र नाहर सिंह कॉलोनी से सैर करते हुए सुभाष कॉलोनी जाने के लिए कह कर गया था, लेकिन शुक्रवार तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। इस संबंध में सुरेंद्र की पत्नी मीना यादव ने बृहस्पतिवार को ही चावला कॉलोनी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इस दौरान पता चला कि सुरेंद्र ने हकमुदीन व उसके भाई जाहुल से कुछ रकम लेनी थी। इस संबंध में सुरेंद्र की हकमुद्दीन व उसके भाई जाहुल से फोन पर काफी बातें हुई हैं।
आरोप है कि पैसों के लेन-देन को लेकर हकमूद्दीन आदि ने सुरेंद्र को कई बार धमकियां भी दी थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि हालातों के अनुसार सुरेंद्र के अपहरण में हकमुद्दीन व उसके भाई जाहुल का हाथ है।