{"_id":"611cba8d140f3041f5759a66","slug":"trial-for-senior-world-wrestling-championship-will-held-on-august-31-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल: सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए दिल्ली में ट्रायल 31 अगस्त को, सीनियर नेशनल में पदक विजेता ही ले सकेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल: सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए दिल्ली में ट्रायल 31 अगस्त को, सीनियर नेशनल में पदक विजेता ही ले सकेंगे भाग
Wed, 18 Aug 2021 01:32 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:32 PM IST
सार
सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 31 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल होंगे। इसके लिए पहलवानों को कोरोना की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट साथ लेकर आना जरूरी है। रिपोर्ट के बिना किसी भी पहलवान को ट्रायल में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में पदक विजेता ही इनमें भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
कुश्ती
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नार्वे में अक्तूबर में होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 31 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल होंगे। इसके लिए पहलवानों को कोरोना की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट साथ लेकर आना जरूरी किया है। रिपोर्ट के बिना किसी भी पहलवान को ट्रायल में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
नार्वे के ओस्लो शहर में 2 से 10 अक्तूबर तक सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप होनी है। इसके लिए 31 अगस्त को दिल्ली में रखे गए ट्रायल में वही पहलवान हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीता हुआ है। भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव विनोद तोमर ने बताया कि वहां सीनियर वर्ग के फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिलाओं के सभी 10 भारवर्ग के ट्रायल होंगे। उन्होंने बताया कि यह ट्रायल सुबह 9 बजे शुरू होगा, लेकिन उससे पहले सात बजे वजन किया जाएगा। पहलवानों को वजन में दो किलोग्राम की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
पहलवानों से आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मंगवाई
इस बार कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है, क्योंकि ट्रायल में काफी पहलवान हिस्सा लेंगे। संक्रमण न फैल सके, उसको देखते हुए आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मंगवाई गई है, जो अधिकतम तीन दिन पुरानी हो सकती है।
विज्ञापन
ट्रायल के बाद लगाया जाएगा नेशनल कैंप, दूसरे नंबर पर रहने वाले खिलाड़ी भी होंगे शामिल
इस ट्रायल के बाद विश्व चैंपियनशिप में जाने वाले पहलवानों के साथ ही दूसरे स्थान पर रहने वालों के लिए नेशनल कैंप लगाया जाएगा, जिससे चैंपियनशिप से पहले पहलवान बेहतर तैयारी कर सके और वह कोरोना काल में आने वाली कमियों को दूर कर सके।