{"_id":"d4eefd88-be0e-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"to-prevent-sexual-abuse-of-girls-stopped-going-to-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गई तो यौन शोषण का शिकार होंगी लड़कियां?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल गई तो यौन शोषण का शिकार होंगी लड़कियां?
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 16 May 2013 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में लड़कियों को कथित यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए स्कूल ना भेजने का पंचायती फरमान तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
फैसले के बारे में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राज्य सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है।
आयोग ने मीडिया की एक रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के नाम 14 मई को पत्र लिखकर इस मामले में एक महीने के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पिछले दिनों मीडिया में खबर आई थी कि महेंद्रगढ़ जिले के छह गांवों की पंचायतों ने इस आधार पर अपनी बच्चियों को स्कूल नहीं भेजने का फैसला किया है कि उन्हें डर है कि स्कूल जाने पर वे यौन उत्पीड़न का शिकार हो सकती हैं।
विज्ञापन
आयोग के सदस्य विनोद कुमार टिक्कू ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए राज्य सरकार से कहा है, ‘इस मामले की विस्तृत जांच की जाए और लड़कियों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाए। इस पूरे मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट 30 दिनों के भीतर आयोग को दी जाए।’