{"_id":"08930c213fc6a19ff54de0bc4c23bda1","slug":"tied-a-rope-cut-by-ax","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी से बांध कर कुल्हाड़ी से काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्सी से बांध कर कुल्हाड़ी से काटा
भिवानी/ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला भिवानी के गांव धिराणा में रहने वाले बिहार निवासी रितेश को रस्सी से बांधकर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से काट डाला।
युवक गांव में एक किन्नू के बाग में काम करता था, जबकि उसके साथ काम करने वाला राजस्थान निवासी विक्रम फरार है।
इसका पता रविवार सुबह बाग मालिक के आने पर चला। रितेश का शव लहूलुहान पड़ा था। बाग के मालिक राजू ने बताया कि रितेश दो-तीन दिन पहले ही काम पर लगा था।
इससे पहले राजस्थान निवासी विक्रम काम करता था। अब तीन दिनों से विक्रम और रितेश काम कर रहे थे। शनिवार शाम के समय उसकी दोनों से बात भी हुई थी।
रविवार सुबह जब वह बाग में आया तो रितेश का शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाना प्रभारी लीलाराम ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।