{"_id":"1935d88ef07041fc1dfe5f1358c443a8","slug":"three-million-government-employees-will-be-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख सरकारी कर्मी करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख सरकारी कर्मी करेंगे हड़ताल
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Jan 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार के तीन लाख कर्मचारी भी हड़ताल को सफल बनाने की कोशिश में जुट गए हैं।
सभी यूनियनों की तालमेल समिति के सदस्य और नेता कर्मचारियों को प्रेरित कर रहे हैं। दूसरी तरफ राज्य सरकार ने भी हड़ताल से निपटने की तैयारी कर ली है।
सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि सभी नेताओं की ड्यूटियां लग चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस बार की हड़ताल आरपार की लड़ाई होगी।
लांबा ने कहा कि तीन दिन की हड़ताल ऐतिहासिक होगी। हड़ताल को विफल करने की योजनाएं धरी रह जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सरकारी, अर्ध सरकारी, बोर्डों, निगमों, नगर निगमों विश्वविद्यालयों, नगर निकायों, शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक हड़ताल में शामिल होंगे।
सरकार की धमकियों के खिलाफ 20 जनवरी को सभी खंडों में मोटरसाइकिल/स्कूटरों के साथ जुलूस निकालेंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ और पंचकूला मुख्यालय के कर्मचारियों ने भी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा कर दी है।
डॉक्टर भी आंदोलन की राह पर
हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. कुलदीप सिंह और महासचिव डॉ. आशीष राणा ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि सरकार के खिलाफ सभी डॉक्टर 24 जनवरी को काले बिल्ले पहनेंगे। अगली रणनीति बनाने के लिए 26 को रोहतक में बैठक होगी।