फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   three gets seven years of imprisonment

आत्महत्या के लिए उकसाया, अब जेल में काटेंगे सात साल

Thu, 31 Oct 2013 08:57 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Thu, 31 Oct 2013 08:57 PM IST
विज्ञापन
three gets seven years of imprisonment
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही की अदालत ने महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर तीन लोगों को सात-सात वर्ष का कारावास और दो-दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन



अभियोजन पक्ष के अनुसार गांव गतौली निवासी दलबीर की पत्नी बबली ने 17 जुलाई 2012 को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मृतका से सुसाइड नोट भी बरामद किया था। जिसमें गांव गतौली निवासी राममेहर, सतपाल उर्फ पाला और गांव जैजैवंती निवासी सुरेंद्र पर उसका जीवन खराब करने का आरोप लगाया गया है और उन्हें सजा दिलाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले लोगों पर बबली ने सामूहिक दुराचार, अपहरण और बंधक बनाने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही की अदालत ने गांव गतौली निवासी राममेहर, सतपाल उर्फ पाला तथा गांव जैजैवंती निवासी सुरेंद्र को सात-सात वर्ष का कारावास तथा दो-दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed