फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Three accused arrested in bank robbery case

Hisar: बैंक चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, तिजोरी काटकर उड़ाए थे करीब 28 लाख; एएसपी ने किया खुलासा

Wed, 21 Jan 2026 05:55 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 05:55 PM IST
सार

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी कर 27 लाख 92 हजार रुपये चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी मयंक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन
Three accused arrested in bank robbery case
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले में करीब 9 दिन पहले नंगथला के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी कर 27 लाख 92 हजार रुपये चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा एएसपी मयंक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया गया। 
विज्ञापन


दरअसल, पकड़े गए  आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार निवासी चारगांव, जिला मुंगेर, बिहार (उम्र 27 वर्ष), गौतम कुमार निवासी मंदिरविल, जिला भागलपुर, बिहार (उम्र 34 वर्ष) और सूरज मिस्त्री निवासी वर्धमान, पश्चिम बंगाल (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है।  पुलिस ने इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि 12 जनवरी को बदमाशों ने बैंक की पीछे की दीवार काटकर रास्ता बनाया और स्ट्रॉन्ग रूम में रखी तिजोरी तक पहुंच गए थे। इसके बाद कटर से तिजोरी को काटकर इसमें से 27 लाख 92 हजार रुपये निकाल लिए और बड़ी आसानी से बैंक से बाहर निकल गए। चोरों ने बैंक के सीसीटीवी को भी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, एक सीसीटीवी में एक बदमाश कैद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed