{"_id":"23465b82f6e20dd636440062c697bf98","slug":"there-will-be-fifty-thousand-houses-for-the-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां गरीबों के लिए बनेंगे 50 हजार मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां गरीबों के लिए बनेंगे 50 हजार मकान
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Feb 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, बीपीएल और अन्य श्रेणियों के लिए चालू वर्ष और आगामी वर्ष के दौरान 50 हजार सस्ते मकानों का निर्माण किया जाएगा। जिसमें से लगभग 30 हजार मकानों का निर्माण कार्य पहले ही आरंभ हो चुका है।
इसके अलावा हरियाणा के सेवारत और पूर्व रक्षा व अर्द्धसैनिक कर्मियों को भी आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए भी सरकार ने 50 हजार बहु-मंजिले सस्ते मकानों का निर्माण करने की पहल ही है।
हरियाणा आवास बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष के दौरान पहले ही लगभग 30 हजार मकानों का निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया है।
इस समय अम्बाला शहर, यमुनानगर, करनाल, कुरूक्षेत्र, पानीपत, जींद, फतेहाबाद, रतिया, हांसी, टोहाना, हिसार, सिरसा, सोनीपत, बारही, गुड़गांव, नारनौल, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल, सिसोथ, झज्जर, बहादुरगढ़ और रोहतक में 22600 मकानों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
हाल ही में 6892 मकानों का पंजीकरण किया गया जिनमें दादरी के अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्गों के 1506 मकान शामिल हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों/बी पी एल के मकानों का निर्माण लगभग 4.50 लाख रुपये प्रति यूनिट की लागत से होगा और मकान में किचन, डब्ल्यूसी और बाथ की सुविधा के साथ 300 वर्ग फुट के आच्छादित क्षेत्र के साथ दो कमरे होंगे।
आवंटियों को 13 वर्षों तक आसान मासिक किस्तों में अदायगी करनी होगी। हरियाणा आवास बोर्ड ने इस कार्य के लिए हुडको से ऋण का प्रबन्ध किया है।
इस परियोजना की कुल लागत करीब 2250 करोड़ रुपये से अधिक होगी। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा गोहाना रैली में की गई घोषणा के अनुसार हरियाणा के सेवारत और रक्षा कर्मी व अर्द्धसैनिक बल के कर्मियों के लिए 50 हजार बहुमंजिले सस्ते मकानों के निर्माण की भी पहल की है।
इन मकानों के निर्माण का उत्तरदायित्व आवास बोर्ड को सौंपा गया है। आवास बोर्ड ने 17 फरवरी 2014 से पहले चरण के दौरान झज्जर, फरीदाबाद, महेन्द्रगढ़, रोहतक, पंचकूला, पिंजौर, पलवल, गुड़गांव, सांपला, बवानीखेड़ा और रेवाड़ी में 13696 मकानों के लिए पहले ही पंजीकरण कर लिया है।
इन मकानों का कारपेट क्षेत्र 500 वर्गफुट और 600 वर्गफुट होगा। रोहतक में सरकारी, बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 15 एकड़ भूमि पर 686 बहुमंजिले मकानों का निर्माण शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।