फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The young man threw acid on the face

सोते युवक के चेहरे पर तेजाब फेंका

Wed, 27 Nov 2013 10:06 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Wed, 27 Nov 2013 10:06 PM IST
विज्ञापन
The young man threw acid on the face
हरियाणा के जिला जींद के गांव रधाना में बीती रात पशुबाड़े में सोये युवक के चेहरे पर कुछ लोगों ने तेजाब फेंक दिया। इससे चेहरा और बाजू झुलस गई।
विज्ञापन


युवक शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने झुलसे युवक की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार गांव रधाना निवासी सुधीर मंगलवार रात पशुबाड़े में सो रहा था। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा लपेटे पशुबाड़े में घुस आए।

तीनों युवकों ने उसे दबोच लिया और गर्दन दबाकर मुंह में तेजाब डालने की कोशिश की। सुधीर के विरोध करने पर युवकों ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।

इसके बाद आरोपी युवक फरार हो गए। सुधीर के भाई सोनू ने बताया कि घटना से दो दिन पहले रात को तीन युवक पशुबाड़े के पास घूमते देखे गए थे।

सोनू ने बताया कि एक माह पहले सुधीर का गांव के ही युवकों से झगड़ा हुआ था। उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि सुधीर पर तेजाब फेंकने की घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed