{"_id":"35e6360ca4ab51049f31d8f7fafed4c3","slug":"the-villagers-caught-the-thief-police-leaving-the-scene","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पकड़ा चोर, पुलिस के छोड़ने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने पकड़ा चोर, पुलिस के छोड़ने पर किया हंगामा
कोसली/रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कोसली में गांव बहरामपुर में ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
दूसरी ओर पुलिस के आरोपी को चोर मानने से इंकार करने पर सैकड़ों लोगों ने डीएसपी धनपती के कार्यालय के बाहर जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने पुलिस मिलीभगत का आरोप लगाया है।
सरपंच किरोस्ता देवी, छोटूराम, निरंजन, ताराचंद, मूर्ति देवी, लक्ष्मी, लीलावती ने बताया कि उनके गांव में पिछले एक सप्ताह से हर रोज चोरी हो रही है।
ताराचंद, लक्ष्मण, मुरारी, गजराज, लीलाराम, नरेन्द्र और चमन के घरों से लाखों का सामान व नकदी चोरी हुई है।
इन घटनाओं के बाद गांव के लोग एकजुट होकर चोर को पकड़ने की ताक में थे। बीती रात गांव के युवक को चोरी करते पकड़ लिया।
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को कोसली थाने ले आई, लेकिन सुबह जब ग्रामीण थाने पहुंचे तो उन्हें बताया कि यह तो चोर नहीं है।
इस पर ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने कोसली मिनी सचिवालय पहुंच कर डीएसपी कार्यालय के बाहर जमकर बवाल काटा।
ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने आरोपी युवक को चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा है तो पुलिस कैसे क्लीनचिट दे रही है।
कोसली थाने के सब इंसपेक्टर हजारी लाल ने बताया कि उन्हाेंने पूछताछ कर ली है। युवक चोर नहीं है। ग्रामीण रंजिशन युवक का नाम ले रहे हैं।