फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   the Uday Singh fort will be renovated

भाई उदय सिंह के किले का जीर्णोद्धार होगा

Mon, 16 Sep 2013 12:20 AM IST
कैथल
कैथल Updated Mon, 16 Sep 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
the Uday Singh fort will be renovated
हरियाणा के जिले कैथल शहर में दर्शनीय स्थलों के रूप में विकसित किए जा रहे विभिन्न स्थलों की शृंखला में अब एक और नई सौगात जुड़ने जा रही है।
विज्ञापन


नगर परिषद कैथल की ओर से 400 साल पूर्व बने भाई उदय सिंह के किले को नया स्वरूप दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इस पर 40 से 50 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।

 इसके लिए पुरातत्व विभाग की टीम को बुलाकर दौरा करवाया गया है। इसके विकसित हो जाने के बाद शहर में एक ही जगह पर शहीद भव्य शहीद स्मारक, ओपन एयर थियेटर और कुछ दूरी पर ही चिल्ड्रन पार्क होने से पूरा इलाका भव्य दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन


 इससे सुबह और शाम भ्रमण करने वाले शहरवासियों को तो फायदा होगा ही, साथ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कभी कैथल की पहचान रहे भाई उदय सिंह के किले के पुननिर्माण से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद के अनुसार इस प्राचीन किले के जीर्णोद्धार पर करीब 40 से 50 लाख रुपये की लागत आएगी। इसमें इसकी बाहरी दीवारों को उनका वास्तविक रूप दिया जाएगा। लाखौरी ईंटों से इस किले की टूटी-फूटी दीवारों का निर्माण कर इसे सजाया जाएगा।

रात को फ्लड लाइटों से जगमगाएगा किला
किले की बाहरी दीवार को परंपरागत तरीके से पुनर्निर्माण के बाद निकट ही बनाए जा रहे ओपन एयर थियेटर की ओर से फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी।

 इनकी दुधिया रोशनी में रात को किले की सुंदरता में कई गुणा वृद्धि होगी। किले के भीतर इस समय पुलिस थाना चलाया जा रहा है।

बदलेगी शहर की तस्वीर
किले के चारों ओर बनाए गए दर्शनीय एवं ऐतिहासिक स्थलों के चलते शहर की तस्वीर ही बदल जाएगी। किले के पुनर्निर्माण से पूर्व इसके निकट ही हरियाणा का पहला शहीद स्मारक बनाया जा चुका है।

इसमें आजादी के बाद के सभी शहीदों का नाम अंकित किया गया है। शहीद स्मारक और किले के बीच में खाली पड़ी जगह में ओपन एयर थियेटर और खेल का मैदान विकसित किया जा रहा है। इससे कुछ आगे ही चिल्ड्रन पार्क है।

सोलहवीं शताब्दी में पड़ी थी किले की नींव

साहित्यकार कमलेश शर्मा ने बताया कि अकबर ने 1556 से 1605 तक शासनकाल में इस किले का निर्माण करवाया था। लेकिन उस समय यह इतना बड़ा और पक्की ईंटों का नहीं था।

बाद में 1823 से लेकर 1843 तक कैथल के राजा रहे भाई उदय सिंह इस किले का पुनर्निर्माण करवाया था। इस तरह से करीब 190 सालों बाद इसका एक बार फिर से पुनर्निर्माण होने जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed