फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   the transaction lock on 100 million

100 करोड़ के लेनदेन पर ताला

Wed, 18 Dec 2013 11:20 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Wed, 18 Dec 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
the transaction lock on 100 million

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हड़ताल के चलते बुधवार को शहर भर की शाखाओं में कामकाज ठप रहा। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन

 
जिले की बैंक शाखाओं में करीब 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान लगाया गया है। करोड़ों के चेक क्लीयरेंस न होने के कारण अटक गए हैं। बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर नीलम-बाटा रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर के सामने धरना दिया।
विज्ञापन


सुबह से शहर की सरकारी बैंकों की करीब सवा सौ शाखाएं नहीं खुलीं। बैंकों के आगे हड़ताल की सूचना लगाई गई थी। हड़ताल के चलते एटीएम से उन लोगों को बहुत सहारा मिला, जिन्हें की नगदी की आवश्यकता थी। निजी क्षेत्र के सभी बैंक खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हरियाणा बैंक एंप्लायज फेडरेशन के चेयरमैन भोले सिंह और सचिव केआर शर्मा ने कहा कि बैंकिंग रिफार्म के बहाने कारपोरेट घरानों को बैंक लाइसेंस दिए जा रहे हैं, जो ठीक नहीं है। यदि उद्योगपति बैंकों को ठीक से चला पाते तो 1969 में निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण नहीं होता।


उन्होंने कहा कि सरकारी बैंक कर्मियों का वेतन समझौता एक साल से लंबित है। इस पर सरकार लगातार टालमटोल का रवैया अपना रही है। इसलिए कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है और उन्हें हड़ताल करने पर विवश होना पड़ा। धरने पर बैठने वालों में सुशील गुलाटी, आरएस राघव, आरएस चौहान, जेएस मेनन, जगदीश अरोड़ा, सुनील तपन, ओम प्रकाश बेदी, रविंद्र गर्ग, शमशेर सिंह, गनन कुमार और रामआसरे शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed