{"_id":"aea5fe9d66743f97a6498b838758db35","slug":"the-performance-of-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज ने किया छात्रों के साथ धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज ने किया छात्रों के साथ धोखा
कनीना (नारनौल)/ब्यूरो।
Updated Thu, 21 Nov 2013 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नारनौल में पीकेएसडी कॉलेज प्रशासन की ओर से की गई फीस वृद्धि के विरोध में वीरवार को छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड पर जाम लगाया।
जाम की सूचना पर कनीना थानाध्यक्ष बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और छात्र-छात्राओं की समस्या सुनी।
उन्होंने कॉलेज प्रशासन से बातचीत कर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर एक घंटे बाद जाम खोला गया।
जाम लगा रहे छात्रों ने बताया कि वे सभी पीकेएसडी कॉलेज, कनीना में पढ़ते हैं।
दाखिले के समय तो कॉलेज प्रशासन ने उनसे सरकारी मानदंडों के अनुसार फीस ली थी लेकिन हाल ही में कॉलेज प्रशासन ने फीस में बढ़ोतरी कर दी।
विद्यार्थियों को बीए प्रथम वर्ष के लिए 3500, बीए द्वितीय, तृतीय वर्ष के लिए 3000 रुपये, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष के लिए 4000 रुपये, बीकॉम द्वितीय, तृतीय वर्ष के लिए 3500 रुपये और 23 नवंबर तक जमा करवाने के निर्देश जारी कर दिए।
इतना ही नहीं, कालेज प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि फीस जमा न करवाने पर 100 रुपये प्रति दिन के हिसाब से शुल्क लगाया जाएगा जबकि प्रदेश सरकार के किसी भी कॉलेज में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।