फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   teacher dismissed for eve-teasing

छात्रा से छेड़छाड़ में अध्यापक बर्खास्त

Sat, 14 Sep 2013 12:08 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sat, 14 Sep 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
teacher dismissed for eve-teasing
हरियाणा के पानीपत के गांव रेरकलां के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अतिथि अध्यापक ने आठवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


छात्रा अपनी सहपाठी के साथ अतिथि अध्यापक से छुट्टी लेने गई थी। छेड़छाड़ की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की।

शिक्षा अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत किया। शिक्षा अधिकारियों ने अतिथि अध्यापक की सेवाएं समाप्त कर दी। अतिथि अध्यापक घटना के बाद से फरार है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

रेरकलां स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और स्कूल में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ करते हुए मेज, कुर्सी, खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। ग्रामीणों का आरोप लगाया कि अतिथि अध्यापक सत्यवान ने आठवीं कक्षा की एक छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा अपनी सहपाठी के साथ अतिथि अध्यापक से छुट्टी की अर्जी देने गई थी। दोनों ने एक अन्य अध्यापक को इसकी जानकारी दी। लेकिन उन्होंने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह घर चली गई और अपने परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों के भड़कने की सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय राजबीर हुड्डा और मतलौडा थाना प्रभारी सत्यवान पुलिस बल स्कूल में मौके पर पहुंचे। वहीं बीईईओ नसीब सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को विभाग की तरफ से आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन
पुलिस ने मामले की नजाकत को देखते हुए पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए और अतिथि अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आरोपी अतिथि अध्यापक सत्यवान निवासी सींक को तुरंत गिरफ्तार करने आश्वासन दिया।


आरोपी पहले भी मांग चुका है माफी
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अतिथि अध्यापक पहले भी तीन बार स्कूल में छेड़छाड़ कर चुका है। करीब पांच माह पहले छात्रा के साथ छेड़खानी की थी।

इसके बाद उसने स्कूल में पंचायत में माफी मांगी थी। ग्रामीणों ने इसके तबादले की प्रशासन से मांग की थी। बताया जाता है कि आरोपी अध्यापक राजनीतिक पहुंच रखता है। इसके चलते उसका तबादला नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed