{"_id":"da904e1a706d869b409e0da55ecd0eb9","slug":"student-murder-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग कॉलेज कनीना में छात्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग कॉलेज कनीना में छात्र की हत्या
महेंद्रगढ़/ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2013 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना के डीएवी इंजीनियरिंग कॉलेज के 24 वर्षीय छात्र और दिल्ली निवासी नीरज की हॉस्टल के गेट पर रविवार रात अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
छात्र का शव सोमवार सुबह हॉस्टल के गेट पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। मृतक इंजीनियरिंग के पांचवें सेमेस्टर का विद्यार्थी था और कालेज के हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा रतनलाल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
गांव रिवासा निवासी रामफल दिल्ली में रह रहे हैं। उनके 24 वर्षीय बेटे नीरज ने कनीना के डीएवी इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया हुआ था और
हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह छुट्टी में या फिर 8-10 दिन में एक बार रिवासा में अपने चाचा रतनलाल के यहां पर आता था। चाचा रतनलाल ने बताया कि नीरज ने कभी उनसे किसी से लड़ाई-झगड़ा होने की बात नहीं कही। उन्हें नहीं पता कि किस वजह से नीरज की हत्या की गई है।
विज्ञापन
हमलावरों ने फोन करके बुलाया था छात्र को
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विकास चावला ने बताया कि अभी तक यही पता चला है कि मृतक छात्र नीरज को किसी ने फोन करके हॉस्टल के पीछे वाले गेट पर बुलाया और वहीं उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर उन्होंने सोमवार सुबह हॉस्टल का दौरा किया था।
छात्र के शव पर किसी तेजधार हथियार के निशान मिले हैं। छात्र के परिजनों के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस कॉल डिटेल के जरिये भी हत्यारों को पकड़ने की कोशिश करेगी।
- हरिओम, कनीना थानाध्यक्ष