फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Stock of AYUSH medicines available online in Haryana, Drug Inventory Management System launched in the state

Haryana: आयुष से संबंधित दवाओं का स्टॉक ऑनलाइन होगा उपलब्ध, प्रदेश में ड्रग इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च

Sun, 16 Nov 2025 08:21 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 16 Nov 2025 08:21 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। यह विश्वविद्यालय आयुष पद्धति की उच्च स्तरीय शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है।

विज्ञापन
Stock of AYUSH medicines available online in Haryana, Drug Inventory Management System launched in the state
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव - फोटो : संवाद

विस्तार

आयुष विभाग ने दवा प्रबंधन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाने के लिए ड्रग इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया है। इससे दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक स्थिति, वितरण और उपयोग संबंधी सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होंगे जिससे प्रबंधन सरल, आधुनिक और त्रुटिरहित बनेगा। यह कदम आयुष सेवाओं की गुणवत्ता को नई ऊंचाई देगा।

विज्ञापन


हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व में आयुष क्षेत्र में व्यापक सुधार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है ताकि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और विश्वसनीय उपचार उपलब्ध हो सके। आयुष निदेशालय की ओर से सभी आयुष स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की आपूर्ति को पूर्णतया सुचारू और व्यवस्थित रखने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है। किसी भी संस्थान में दवाओं की कमी न हो, इसके लिए वितरण प्रणाली को मजबूत किया गया है।
विज्ञापन


पूरे हरियाणा की योगशालाओं के सुचारू संचालन के लिए सभी पंचायती राज संस्थाओं को विस्तृत दिशा-निर्देशों सहित पत्र जारी किए गए हैं। राज्यभर की योगशालाओं में प्रतिदिन निर्धारित योग दिनचर्या का पालन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग नियमित योगाभ्यास से लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण में तेजी
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। यह विश्वविद्यालय आयुष पद्धति की उच्च स्तरीय शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है। अत्याधुनिक अवसंरचना और उन्नत शैक्षणिक व्यवस्था के साथ यह विश्वविद्यालय हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में आयुष शिक्षा के लिए नई पहचान स्थापित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed