फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sports person's fake allegation on coach

कोच पसंद नहीं था इसलिए लगाए यौन शोषण के फर्जी आरोप

Thu, 20 Feb 2014 10:09 PM IST
Updated Thu, 20 Feb 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
Sports person's fake allegation on coach

स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के सेंटर में कोच पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली सभी आठ नाबालिग खिलाड़ियों ने अपना आरोप वापस ले लिया है।

विज्ञापन


मामले में 21 दिन बाद आरोपी कोच ने भी गुरुवार को राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग की टीम के समक्ष बयान दर्ज कराए। साई सेंटर की खिलाड़ियों ने 31 जनवरी को कुश्ती कोच सतबीर पंघाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

कोच को क‌िया था सस्पेंड

Sports person's fake allegation on coach

6 फरवरी को कोच को निलंबित कर नॉर्थ रीजन में अटैच किया गया था। इस मामले की जांच करने के लिए बीते सप्ताह राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग की टीम सेंटर पहुंची थी।

जिसमें 5 खिलाड़ियों ने आरोप वापस ले लिए थे जबकि शेष तीन खिलाड़ियों ने गुरुवार को आयोग की सदस्य डॉ. अनिता नैन के समक्ष बयान दर्ज कराया।

आयोग बचाएगा खिलाड़ियों को

Sports person's fake allegation on coach

बयान दर्ज कराने वाली तीनों ने भी स्वीकार किया कि उनके साथ छेड़छाड़ नहीं की गई थी। वह कोच का तबादला कराना चाहती थी। बयान की प्रति पुलिस को भी भेज दी गई है।

नियमों के अनुसार गलत आरोप लगाने वाले के खिलाफ केस दायर किया जा सकता है। जिसमें आरोपी को सजा का प्रावधान है। आयोग की सदस्य अनिता नैन ने कहा कि आरोप लगाने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं।

आयोग इन खिलाड़ियों को किसी तरह का केस नहीं होने देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed