फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonu remained high jump champion

हाई जंप में सोनू बनी विजेता

Mon, 02 Dec 2013 10:42 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
नारनौल/ब्यूरो Updated Mon, 02 Dec 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sonu remained high jump champion
हरियाणा के नारनौल स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल की दो दिवसीय 26वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आगाज हुआ।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य देशराज यादव ने खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने 800 मीटर दौड़ के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बेस्ट एथलीट को एक हजार रुपये नकद ईनाम दिया।
विज्ञापन


ऊंची कूद में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा सोनू ने सबसे ऊंची छलांग लगाकर प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की ज्योति द्वितीय और बीना व रवीना संयुक्त रूप से तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्का फेंक में मनीषा ने प्रथम, प्रोमिला ने द्वितीय और इंदिरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो में ज्योति ने प्रथम, सरला ने द्वितीय और अनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

200 मीटर दौड़ में प्रोमिला ने पहला, मुनिता ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में मनीषा ने पहला, बीना ने दूसरा और मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

चार गुणा सौ मीटर रिले दौड़ में ज्योति ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय और सुनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में ज्योति ने प्रथम, ज्योति यादव ने द्वितीय और मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मंच संचालन प्रो. कृष्णा शर्मा व राजपाल यादव ने किया। अश्विनी भारद्वाज ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के समापन पर तीन दिसंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।


इस मौके पर कालेज प्राचार्य दलीप सिंह यादव, आरके यादव, राजकुमार यादव, बीडी यादव, डा. सुभाष चंद, पारुल गुप्ता, नीरू बतरा, सुषमा यादव, गजेंद्र कुमार, नीलू कपूर, भारती यादव, इंदिरा जाखड़ उपस्थित थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed