{"_id":"69e64a4b2e343722fe044494","slug":"youths-body-found-near-shrine-death-suspected-due-to-heat-sonipat-news-c-197-1-snp1001-152765-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीर स्थल के पास युवक का शव मिला, गर्मी से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीर स्थल के पास युवक का शव मिला, गर्मी से मौत की आशंका
Tue, 21 Apr 2026 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के खरखौदा में युवक का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
खरखौदा। सब्जी मंडी क्षेत्र से सटी गली में बने एक पीर स्थल के अंदर सोमवार दोपहर बाद युवक हरसाना के अजय का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक कई दिन से आसपास घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। साथ ही फोरेंसिक साइंस लैब टीम को बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया गर्मी के चलते मौत होने की आशंका जताई जा रही है हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।