{"_id":"6279786d9a975876505b1c1a","slug":"youth-went-missing-to-submit-documents-for-license-bike-and-mobile-found-near-rohat-canal-bridge-sonipat-news-rtk64617738","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस के लिए कागजात जमा कराने निकला युवक लापता, रोहट नहर पुल के पास मिली बाइक और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस के लिए कागजात जमा कराने निकला युवक लापता, रोहट नहर पुल के पास मिली बाइक और मोबाइल
विज्ञापन
कबीरपुर में अपने घर से हैवी वाहन लाइसेंस बनवाने के लिए कागजात जमा करवाने निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों न तलाश की तो युवक की बाइक, मोबाइल व चप्पल ककरोई रोड पर रोहट नहर के निकट मिले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। विभिन्न पहलुओं से उसकी तलाश की जा रही है।
कबीरपुर निवासी नरेंद्र ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा सागर 7 मई को हैवी लाइसेंस बनवाने के लिए दस्तावेज जमा करवाने मुरथल जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद सागर नहीं लौटा। अपने स्तर पर पता लगाने की कोशिश की तो जानकारी मिली कि आईटीआई चौक के पास स्थित एक दुकान के पास देखा गया था। दुकान मालिक और उसके बेटे से पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। सूचना मिली कि ककरोई रोड पर रोहट पुल के पास उनके बेटे की बाइक खड़ी है। जाकर देखा तो मोबाइल और चप्पल भी वहां थीं। वहां शराब की बोतल और गिलास भी पड़ा था। नरेंद्र ने बताया कि रात को सागर का मोबाइल चालू था, लेकिन फोन उठाया नहीं जा रहा था। पिता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
वर्जन
युवक के लापता होने की शिकायत मिली थी। मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक की बाइक, मोबाइल व चप्पल नहर के पास मिली हैं। युवक की नहर में तलाश करने के साथ ही अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- आईपीएस दीप्ति गर्ग, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत