फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth should stay away from drugs and make a career in sports: Police Station Incharge

युवा नशे से दूर रहकर खेलों में बनाए कॅरिअर : थाना प्रभारी

Tue, 05 May 2026 07:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 May 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Youth should stay away from drugs and make a career in sports: Police Station Incharge
फोटो: सोनीपत के गांव पिनान ​स्थित खेल मैदान में ​खिलाड़ियों को जागरूक करती पुलिस टीम। स्रोत: पु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। थाना मोहाना प्रभारी निरीक्षक मोहन के नेतृत्व में मंगलवार को गांव पिनाना के खेल मैदान में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने खो-खो खेल रहे खिलाड़ियों और युवाओं के साथ संवाद कर उन्हें नशे के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि उसके भविष्य और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। खिलाड़ियों को विशेष रूप से नशे से दूर रहकर अपने खेल और कॅरिअर पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंंने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए युवाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग व सोशल मीडिया फ्रॉड आदि से बचने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed