फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth Parliament: Students answered opposition questions as ministers

Sonipat News: विद्यार्थियों ने मंत्रियों के रूप में दिया विपक्ष के सवालों का जवाब

Fri, 16 Dec 2022 06:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Youth Parliament: Students answered opposition questions as ministers
राई। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीसवां मील, राई में जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नौवीं से 12वीं तक के करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। युवा संसद में विद्यार्थियों ने लोकसभा अध्यक्ष, महासचिव, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री, शिक्षा मंत्री, जल संरक्षण मंत्री व विदेश मंत्री के रूप में विपक्ष के नेताओं के पूछे गए सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में नवनिर्वाचित जिला पार्षद सरिता राकेश नाथूपुर, गांव बढ़मलिक की नवनिर्वाचित सरपंच के प्रतिनिधि फूल कुमार व वेदपाल शास्त्री ने शिरकत की। इस दौरान मंत्रियों के रूप में विद्यार्थियों ने सेना में अग्निवीर योजना, लंपी वायरस, सरकारी एजेंसियों की भूमिका, धारा 370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटना व कश्मीरी पंडितों की वापसी, 9 दिसंबर 2022 को चीनी सैनिकों को खदेड़ने की घटना, चीन विवाद, कोरोना वायरस, रूस-यूक्रेन युद्ध, नदी मिलान योजना, नई शिक्षा नीति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। एक आदर्श संसद में होने वाली कार्यवाही जैसे शपथ ग्रहण, शोक प्रस्ताव, प्रश्नकाल, शून्य काल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, काम रोको प्रस्ताव व बिल प्रस्तुत करना प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षक गुलाब सिंह, संदीप कुमार, राजेश कुमार, डॉ. रविंद्र मलिक व प्रवीण आचार्य ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य सुरेश कुमार, विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र खापरा, प्रवक्ता सुरेंद्र व राजनीतिक विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed