फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth can register on PM Internship Portal till May 8

Sonipat News: पीएम इंटर्नशिप पोर्टल पर युवा 8 मई तक कर सकेंगे पंजीकरण

Thu, 30 Apr 2026 05:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Apr 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Youth can register on PM Internship Portal till May 8
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का तीसरा चरण मार्च 2026 से शुरू हो चुका है। इस चरण में 20 से अधिक क्षेत्रों में 21,500 से अधिक इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। देश की शीर्ष 500 कंपनियों की ओर से लगभग 1.10 लाख युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि योजना के तहत पंजीकरण करने वाले युवाओं की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 9,000 रुपये मासिक मानदेय के साथ 6,000 रुपये का एकमुश्त अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। 10वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, डिग्री एवं स्नातक योग्यता वाले युवा इस योजना के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि आवेदन करने वाले युवाओं के परिवार की वार्षिक आय पिछले वित्त वर्ष में 12 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। परिवार का कोई भी सदस्य स्थायी, नियमित सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह पोर्टल www.pminternship.mca.gov.in⁠ पर जाकर 8 मई तक अपना पंजीकरण अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed