फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Younger brother, his wife and three month old innocent nephew murdered with sharp weapon in Sonipat

सोनीपत में परिवार के तीन सदस्यों की हत्या: भाई, भाभी व तीन महीने के भतीजे को गंडासी से काटा, बिंदरौली का मामला

Thu, 23 May 2024 09:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 23 May 2024 09:57 AM IST
सार

सोनीपत में बड़े भाई ने छोटे भाई, उसकी पत्नी और मासूम भतीजे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या दी। मामला गांव बिंदरौली का बताया जा रहा है। सूचना पाकर कुंडली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची है। मृतकों की पहचान अमरदीप, उनकी पत्नी मधु और बेटे शिवम के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Younger brother, his wife and three month old innocent nephew murdered with sharp weapon in Sonipat
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत। गांव गढ़ बिंदरौली में पारिवारिक रिश्तों को तार-तार करते हुए एक युवक अपने छोटे भाई, उनकी पत्नी व तीन माह के मासूम की धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। छोटे भाई का शव घर के आंगन में चारपाई पर मिला है। वहीं उनकी पत्नी व बच्चे का शव कमरे में मिला है। सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस ने शवों के कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मामले को लेकर जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


गांव बिंदरौली निवासी अमरदीप (28), अपनी पत्नी पत्नी मधु (25) और बेटे शिवम (तीन माह) तथा पिता धर्मबीर व बड़े भाई मंदीप के साथ रहते थे। अमरदीप अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय सोनीपत में फैमिली आईडी विभाग में कार्यरत थे। रात का वह अपनी पत्नी व बेटे संग घर के आंगन में चारपाई डालकर सोए थे। रात को उनकी बड़े भाई से किसी बात के लेकर कहासुनी हुई थी। सुबह उठने के बाद धर्मबीर अपने पोते शिवम को खिलाने के बाद घर से कुछ दूर स्थित पशु बाड़े में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय उनका छोटा बेटा अमरदीप चारपाई पर लेटा था और पुत्रवधू पौत्र के साथ उनके पास ही बैठी थी। बड़ा बेटा मंदीप भी उनसे कुछ दूर खड़ा था। उनके पशु बाड़े में जाने के कुछ समय बाद उन्हें कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनाई दी। वह अपने घर की तरफ गए तो बेटे अमरदीप का शव चारपाई पर पड़ा मिला। उन्होंने पुत्रवधू को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला।

अंदर जाकर देखा तो पुत्रवधू का शव भी कमरे में पड़ा था। वहीं पौत्र उनकी गोद में घायल अवस्था में था। वह तुरंत अपने पौत्र को लेकर चिकित्सक के पास भागे, लेकिन मासूम को भी मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से बड़ा बेटा मंदीप फरार है। आरोप है कि मंदीप हत्या की वारदात को अंजाम देकर भाग निकला। मामले की सूचना के बाद एसीपी मुकेश जाखड़, थाना प्रभारी देवेंद्र अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू करेगी।

अविवाहित है मंदीप
परिजनों ने बताया अमरदीप ने मधु के साथ प्रेम विवाह कर रखा है। वहीं बड़ा भाई मंदीप अभी अविवाहित था। पुलिस मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed