फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man was murdered after drinking alcohol, two accused arrested

Sonipat News: शराब पिलाकर की थी युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 22 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Young man was murdered after drinking alcohol, two accused arrested
सोनीपत। गांव भिगान में युवक की हत्या के मामले में शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सागर नाम के युवक का शव गांव में ही खून से लथपथ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद भाई ने गांव के ही प्रमेंद्र, हैप्पी और एक अन्य पर शराब पिलाकर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। दो आरोपी शनिवार को गिरफ्तार कर लिए गए। एक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

साहिल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनको सुबह साढ़े छह बजे सूचना मिली थी कि उनके भाई सागर का शव गली में पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि भाई के शरीर पर चोट के निशान थे। अपने स्तर पर छानबीन की तो उनकी बहन ने बताया कि बुधवार रात को सागर के फोन पर हैप्पी की काॅल आई थी।
विज्ञापन

सागर का फोन घर पर ही था। उसने फोन उठाया तो हैप्पी ने सागर के बारे में पूछा। उसने बताया हैप्पी काे बताया था कि वह गांव में ही कही गया है। ज्यादा जानकारी जुटाई तो पता चला कि हैप्पी और प्रमेंद्र उर्फ निखिल व जैनपुर के शानू ने सागर को हैप्पी के घर पर शराब पिलाई थी। इसके बाद लात-घूंसे मार कर उसे घायल कर गली में फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी हैप्पी और प्रेमेंद्र उर्फ निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। चालान कर आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed