फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man shot by uncle and his son in land dispute

Sonipat News: जमीन के विवाद में युवक को ताऊ व उसके बेटे ने मारी गोली

Tue, 29 Oct 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 29 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Young man shot by uncle and his son in land dispute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राई। गांव बसौदी में जमीन के विवाद में गोली मारने का आरोप युवक ने अपने ताऊ व उनके बेटे पर लगाया है। घायल युवक को खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।


गांव पुरानी बसौदी निवासी रमजान ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनका ताऊ कप्तान के साथ कृषि भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। उनके ताऊ ने कई बार उन्हें मारने की धमकी दी थी। रविवार देर शाम वह बाइक पर सवार होकर खेत में गए थे। जब वह दिपालपुर रोड पर पहुंचे तो ताऊ कप्तान व उसका बेटा उनकी तरफ आए। उन्हें देखकर वह लौटने लगे तो ताऊ व ताऊ के बेटे ने पीछे से उनके ऊपर तीन फायर किए। एक गोली दाहिने पैर में लगी जिससे वह घायल हो गए। घायल होने के बाद भी वह बाइक पर सवार होकर गांव के शराब ठेके पर पहुंचे। वहां मौजूद पुलिस की डायल-12 की टीम को सूचना दी। युवक को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed