{"_id":"46b31b601304960de3f944170ed6114f","slug":"young-man-hit-by-train-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 01 Oct 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर सारंग रोड अंडर ब्रिज के ऊपर मंगलवार को एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर अवस्था में घायल इस युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।
गन्नौर निवासी परवेज खान अपने दोस्त मोहन लाल के साथ बाइक से सोनीपत आया था। उन्हें रेल लाइन के पार जाना था। वे दोनों सारंग रोड अंडर ब्रिज के पास पहुंचे। बकौल मोहन लाल अंडरब्रिज के नीचे गंदा पानी जमा होने से परवेज बाइक से उतर गया और ऊपर रेल लाइन से ही पार जाने की कोशिश करने लगा।
इसी दौरान वह एक रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। इसके बाद गंभीर अवस्था में घायल परवेज को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान परवेज ने दम तोड़ दिया। सूचना पर जीआरपी की टीम अस्पताल में पहुंची और मोहनलाल के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
क्या बाइक निकालते समय हुआ हादसा
वहीं दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शियों की बात करें तो पास में ही दुकान के संचालक अशोक, जसबीर, सुरेंद्र, कप्तान आदि ने बताया कि ये दोनों युवक रेल लाइन के ऊपर से बाइक निकाल रहे थे। जो युवक घायल हुआ वह बाइक को धक्का लगा रहा था। सामने से ट्रेन आती देख उसने जोर से धक्का लगाया तो बाइक निकल गई, लेकिन वह स्वयं असंतुलित होकर गिर गया। इसी के बाद वह ट्रेन की चपेट में आया।
सिर्फ बयानों पर करते हैं जांच
जांच अधिकारी जयपाल ने कहा कि उन्होंने मोहन लाल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है। जयपाल से जब पूछा गया कि आसपास में जांच नहीं की तो उन्होंने बताया कि वे तो सामान्य अस्पताल से सूचना मिलने के बाद ही पहुंचे थे। बाइक निकालने की बात को एक बार नकारने के बाद जयपाल ने बताया कि इस बारे में अधिकारियों से बातचीत कर मामले की जांच करेंगे।