फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man has been making rounds of the police station for a month to get an FIR registered.

Sonipat News: एफआईआर के लिए एक माह से थाने की परिक्रमा कर रहा युवक

Sat, 25 Jul 2026 05:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Jul 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Young man has been making rounds of the police station for a month to get an FIR registered.
फोटो : सोनीपत के खरखौदा में सीएम विंडो सहित अन्य जगहों पर भेजी गई अपनी शिकायत की प्रति दिखाता प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने से परेशान युवक एक माह से थाने के चक्कर काट रहा है। गांव थाना कलां के प्रवेश का आरोप है कि उनके भाई ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना और मारपीट से आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बावजूद अब तक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

प्रवेश ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में संबंधित थाना पुलिस को शिकायत दी थी। जबकि इससे पहले पीजीआई, रोहतक में उपचाराधीन उनके भाई के पुलिस ने बयान भी लिए थे, जिसमें उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ आरोप दर्ज कराए थे। प्रवेश का कहना है कि भाई लगातार ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान थे। उनके साथ मारपीट भी की गई थी, जिसके चलते उन्होंने जहर खा लिया था।
विज्ञापन

उपचार के दौरान उन्होंने पुलिस को अपने बयान में पूरे घटनाक्रम और आरोपियों के नाम बताए थे। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। उनके भाई की मौत हो गई, मौत के बाद एक महीना बीत चुका है लेकिन थाने के बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी उसके भाई की मौत मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीसीपी और पुलिस आयुक्त (सीपी) को शिकायत भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी लिखा। वहीं मामले में सीएम विंडो पर भी शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

वर्जन


मामला संज्ञान में नहीं है। ऐसा है तो जरूर मामले की जांच चल रही होगी। शिकायतकर्ता उनसे मिलकर अपना पक्ष रख सकते हैं। किसी के साथ भी कोई पक्षपात नहीं होने दिया जाएगा।-जोगिंद्र शर्मा, एसीपी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed