फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   young man died by consuming poison from in laws side

ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग युवक ने जहर खाकर दी जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
young man died by consuming poison from in laws side
सोनीपत। शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र में अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ रह रहे युवक ने उनकी प्रताडऩा से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पिता के बयान पर पुलिस ने युवक की पत्नी, सास व दो सालों के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।   पानीपत के सनौली खुर्द के रहने वाले रहीशू ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे तैयब की शादी यूपी के बागपत के गांव कुताना की रहने वाली आयशा के साथ की थी। आठ-नौ माह पहले हुई शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसके बेटे को तंग करने लगी। वह उससे झगड़ा कर अपने मायके वालों के पास काम करने को मजबूर करने लगी। उसके मायके वाले सोनीपत सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का काम करते है। उसकी पुत्रवधु उसके बेटे को तंग कर उसे अपने साथ सोनीपत ले आई। बाद में वह उसके बेटे को अपने भाईयों के पास छोडक़र अपने पैतृक गांव कुताना चली गई। उसका बेटा उन्हें फोन कर बताता था कि उसे बहुत परेशान किया जा रहा है। वह यहां नहीं रहना चाहता। उसकी सास सायरा, पत्नी आयशा, साला इमरान व इरफान उसे परेशान कर रहे हैं। वह कहता था कि उसे यहां से ले जाओ। जिस पर उन्होंने कई बार उसके ससुराल पक्ष को समझाया, लेकिन उनकी प्रताडऩा कम नहीं हुई। रहीशू ने बताया कि सोमवार को उसके बेटे ने फोन कर कहा कि उसके मरने के बाद ही उसे उठा ले जाना। उसके कुछ देर बाद सूचना मिली कि तैयब ने जहर खा लिया है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में पता लगा कि उसकी मौत हो गई। जिस पर वह सोनीपत पहुंचे। रहीशू ने आरोप लगाया कि उसके बेटे ने अपने साले इमरान व इरफान, सास सायरा, पत्नी आयशा के तंग व परेशान करने से जहर खाया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed