{"_id":"68dad81f724678f45e0f25f7","slug":"you-can-enjoy-boating-in-the-stone-pond-of-gopalpur-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143051-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोपालपुर के पत्थर वाला तालाब में ले सकेंगे बोटिंग का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोपालपुर के पत्थर वाला तालाब में ले सकेंगे बोटिंग का लुत्फ
Tue, 30 Sep 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04 : सोनीपत के गांव गोपालपुर स्थित पत्थर वाला तालाब में उपलब्ध करवाई गई पैडल बोटिंग का शुभ
खरखौदा। गांव गोपालपुर स्थित पत्थर वाला तालाब अब पर्यटकों के लिए नई पहचान बनने लगा है। यहां पैडल बोटिंग की सुविधा की शुरुआत कर दी गई है। विधायक पवन खरखौदा ने नारियल फोड़कर पैडल बोट का शुभारंभ किया। सरपंच विनोद दहिया के सहयोग से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के जन्मदिन पर इसे जनता को समर्पित किया गया।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों को विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। गोपालपुर का पत्थर वाला तालाब न केवल ग्रामीण की आस्था के रूप में महत्वपूर्ण स्थान रखता है बल्कि अब पर्यटन के रूप में भी अपनी पहचान बनाएगा। यहां पैडल बोटिंग शुरू होने से स्थानीय लोगों को मनोरंजन की नई सुविधा मिलेगी।
विधायक ने बताया कि भविष्य में तालाब के सुंदरीकरण और अन्य सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने विधायक के कदम की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर तालाब के किनारे पौधरोपण किया गया।