फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   yogeshwar dutt comes india, rio olympics, reached next week in village, gohana, sonipat

रियो से लौटे योगेश्वर, अगले सप्ताह आएंगे घर

Sun, 28 Aug 2016 12:56 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Sun, 28 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
yogeshwar dutt comes india, rio olympics, reached next week in village, gohana, sonipat
योगेश्वर दत्त - फोटो : demo
ओलंपिक में पहली ही कुश्ती हारे पहलवान योगेश्वर दत्त शनिवार सुबह रियो से स्वदेश लौट आए। सुबह दिल्ली पहुंचने के बाद फोन पर परिजनों से बातचीत की। योगेश्वर के बड़े भाई मुकेश ने बताया कि योगेश्वर अपनी अकादमी खोलना चाहते हैं। इसके लिए गोहाना में जमीन ले रखी है। अकादमी के कागजात तैयार करवाने के चलते दिल्ली में एक सप्ताह व्यस्त रहेेंगे। साथ ही अखिल भारतीय कुश्ती फेडरेशन के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। वहीं, भैंसवाल कलां के मिठान पाने के सरपंच राजेश मलिक ने बताया कि रियो ओलंपिक में चाहे योगेश्वर मेडल से चूक गए, लेकिन गांव में जब भी आएंगे, उनका विजेता की तरह स्वागत करेंगे। योगेश्वर की वजह से ही आज उनके गांव का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed