{"_id":"6883e0dc54e4d2acdd0a9d34","slug":"x-ray-machine-is-not-working-in-district-hospital-eye-opd-is-run-by-one-doctor-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139856-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब, नेत्र ओपीडी एक चिकित्सक के सहारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब, नेत्र ओपीडी एक चिकित्सक के सहारे
विज्ञापन
फोटो 17: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन के ठीक होने की जानकारी लेने पहुंचे युवा। संव
- फोटो : स्रोत स्वयं
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत कुछ और है। अस्पताल में दो दिन से एक्स-रे मशीन खराब होने की वजह से मरीजों व चिकित्सा जांच कराने आए लोगों को परेशानी हो रही है।
वहीं शनिवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ की वीआईपी ड्यूटी होने व ईएनटी विशेषज्ञ के जरूरी काम से बाहर होने की वजह से उनकी ओपीडी में मरीजों को उपचार नहीं मिल पाया जिसकी वजह से मरीजों को बिना उपचार कराए वापस लौटना पड़ा।
अस्पताल में रोजाना 100 से 120 मरीजों के एक्स-रे किए जाते हैं। दो दिन से ट्यूबलाइट खराब होने की वजह से एक्स-रे नहीं किए जा रहे। इसकी वजह से अस्पताल में आने वाले हड्डी के मरीजों और चिकित्सा जांच कराने के लिए आने वाले युवाओं व अन्य लोगों को बिना एक्स-रे कराए वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दूसरी नई एक्स-रे मशीन भी उपलब्ध है लेकिन अभी तक उस मशीन को इंस्टॉल नहीं किया जा सका है। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और तकनीकी रखरखाव की कमी के चलते मरीजों की परेशानी बढ़ रही है।
चार दिन से नहीं मिल रहा हड्डी रोगियों को उपचार
जिला नागरिक अस्पताल में चार दिन से हड्डी रोगियों को उपचार नहीं मिल रहा। हड्डी विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल 22 जुलाई को अवकाश पर थे। 23 व 24 जुलाई को कोर्ट एविडेंस होने के कारण वह ओपीडी नहीं लगा सके। शुक्रवार को वीआईपी ड्यूटी लगाए जाने के कारण उनकी ओपीडी नहीं लग सकी। इसकी वजह से हड्डी रोगियों को ओपीडी पंजीकरण काउंटर से वापस लौटना पड़ रहा है।
नेत्र विशेषज्ञ 22 अगस्त तक छुट्टी पर
शनिवार को एक चिकित्सक के सहारे नेत्र ओपीडी चलाई गई। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुशील मानिकटालिया 22 अगस्त तक अवकाश पर है। वहीं, डॉ. विकास चहल ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी होने की वजह से वह ओपीडी नहीं लगा सके। डाॅ. लतिका दलाल ने ओपीडी लगाकर मरीजों का उपचार किया।
वर्जन
एक्स-रे मशीन के ट्यूबलाइट खराब होने की सूचना मिली है। इसको लेकर इंजीनियर को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही एक्स-रे मशीन को चालू करा दिया जाएगा। -डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल