फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestlers will show their strength on 6th and 7th October for the World Wrestling Championship

Sonipat News: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 6 व 7 अक्तूबर को दम दिखाएंगे पहलवान

Thu, 26 Sep 2024 06:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Sep 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers will show their strength on 6th and 7th October for the World Wrestling Championship
सोनीपत। भारतीय कुश्ती संघ ने अंडर-23 व सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल कराने की घोषणा की है। भारतीय कुश्ती संघ अंडर-23 आयु वर्ग के ट्रायल 6 अक्तूबर को व सीनियर वर्ग के ट्रायल 7 अक्तूबर को दिल्ली के नरेला स्थित वीरेंद्र खेलकूद अकादमी में लेगा। ट्रायल में फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला वर्ग के पहलवान भाग लेंगे।
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर पत्र जारी किया है। 6 अक्तूबर को होने वाले ट्रायल में रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता व स्पेन में हुई अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेता भाग ले सकते हैं। ट्रायल में चयनित पहलवान 21 से 27 अक्तूबर तक अल्बानिया की राजधानी तिराना में होने वाली अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 7 अक्तूबर को ट्रायल आयोजित की जाएगी। इसमें इसी साल जनवरी में महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के पदक विजेता भाग लेंगे। साथ ही अप्रैल में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित फेडरेशन कप के स्वर्ण व रजत पदक विजेता, 6 अक्तूबर को चुनिंदा भार वर्ग के रजत पदक विजेता भी भाग ले सकते हैं। वहीं, सीनियर एशियन कुश्ती प्रतियोगिता व बिश्केक में आयोजित एशियन क्वालीफायर के लिए सभी चयनित पहलवान भी अपने दांव पेच दिखाएंगे। सीनियर ट्रायल केवल गैर-ओलंपिक वजन श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। ट्रायल में चयनित पहलवान 28 से 31 अक्तूबर तक अल्बानिया की राजधानी तिराना में होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे। ट्रायल प्रक्रिया में दोनों दिन सुबह आठ बजे वजन कराया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से मुकाबले शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन भार वर्ग में होगी सीनियर वर्ग का ट्रायल
फ्री स्टाइल - 61, 70, 79 व 92 किलो।

ग्रीको रोमन वर्ग - 55, 63, 72 व 82 किलो

महिला वर्ग - 55, 59, 65 व 72 किलो

इस भार वर्ग में होगा अंडर-23 का ट्रायल :
- फ्री स्टाइल - 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 व 125 किलो
- ग्रीको रोमन वर्ग - 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130 किलो
- महिला वर्ग - 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 व 76 किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed