फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestler Yashita to showcase her mettle at the Junior World Wrestling Championships.

Sonipat News: जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दम दिखाएगी पहलवान यशिता

Thu, 16 Jul 2026 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Yashita to showcase her mettle at the Junior World Wrestling Championships.
फोटो :: सोनीपत में प्र​शिक्षक अजय मलिक के साथ य​शिता। स्रोत प्र​शिक्षक - फोटो : samvad
सोनीपत। जिले के गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक कुश्ती अकादमी की महिला पहलवान यशिता (65 किलोग्राम) का जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता 27 जुलाई से 2 अगस्त तक अजरबैजान के बाकू में आयोजित होगी, जिसमें यशिता भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यशिता का चयन हाल के वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। उन्होंने हाल ही में यूथ गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा राष्ट्रीय सब-जूनियर और कैडेट कुश्ती प्रतियोगिताओं में भी पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
विज्ञापन

भारतीय महिला कुश्ती टीम के पूर्व मुख्य प्रशिक्षक एवं अकादमी संचालक कुलदीप मलिक ने कहा कि यशिता ने वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भी देश के लिए पदक जीतकर लौटेंगी। यशिता के चयन पर अंतरराष्ट्रीय रेफरी वीरेंद्र मलिक, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा, प्रशिक्षक अजय मलिक, शमशेर भैंसवाल, पूर्व एईओ जगबीर मलिक सहित खेल जगत से जुड़े अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्व चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed