फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestler Sumit made his name shine at the national level, now preparing to dominate the international stage

Sonipat News: पहलवान सुमित ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम, अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने की तैयारी

Sat, 08 Jun 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 08 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Sumit made his name shine at the national level, now preparing to dominate the international stage
फोटो 01- सुमित पहलवान
सोनीपत। कुश्ती में देश का नाम रोशन करने के लिए सुमित पिछले सात वर्षों से गांव जुआं स्थित चौ. खजान सिंह व्यायामशाला (अखाड़ा) में कुश्ती के गुर सीख रहे है। सुमित अब राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने लगे हैं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम चमकाने के लिए आतुर है।
विज्ञापन

पहलवान सुमित ने बताया कि उसके पिता जोगिंदर अपने समय के उत्कृष्ट पहलवान रहे हैं। किसी कारणवश उन्हें कुश्ती छोड़नी पड़ी थी। उनके पिता ही उन्हें पहली बार गांव स्थित जुआं अखाड़ा में लेकर आए। जहां अभ्यास कर वह राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे हैं। उन्होंने बताया कि ओलंपिक कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त व रजत पदक विजेता रवि दहिया उनके आदर्श हैं। सुमित उनकी तरह ही ओलंपिक में देश का तिरंगा ऊंचा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

यह हैं उपलब्धियां
वर्ष 2021 में हरियाणा स्टेट अंडर 15 कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुके हैं। वर्ष 2022 में पहले अंडर 15 राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक, झारखंड में हुई अंडर 15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक दिला चुके हैं। उत्तर प्रदेश में हुए खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 01- सुमित पहलवान

फोटो 01- सुमित पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed