फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Workers protest with brooms, demanding permanent jobs and a salary of Rs 30,000

Sonipat News: झाड़ू लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, पक्की नौकरी और 30 हजार वेतन की मांग

Sat, 25 Apr 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Workers protest with brooms, demanding permanent jobs and a salary of Rs 30,000
गोहाना में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हाथों में झाड़ू लेकर प्रदर्शन करते हुए। संवाद - फोटो : गिलौला ​​​स्थित गैस एजेंसी पर पर सिलिंडर के लिए जुटी भीड़।
गोहाना। नगर पालिका कर्मचारी संघ गोहाना इकाई ने प्रधान प्रेम सिंह के नेतृत्व में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी झाड़ू उठाकर सड़कों पर उतरे और विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और समान काम का समान वेतन देने की मांग उठाई। इसके साथ ही पुरानी पेंशन योजना लागू करने, ठेकेदारी प्रथा बंद करने और न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये करने की भी मांग रखी। कर्मचारियों ने कहा कि 31 दिसंबर 2025 को हाई कोर्ट के आए आदेश को तुरंत लागू किया जाए। उनका कहना था कि लंबे समय से वे कम वेतन और अस्थायी नौकरी में काम कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर प्रेम सिंह के साथ सुंदर, तिलकराज, जितेंद्र, सीमा और जयंती सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed