फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   womens college, teacher, old student, beat

महिला कालेज में शिक्षिका को पूर्व छात्र ने मारा थप्पड़

Sun, 07 Feb 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
womens college, teacher, old student, beat
गोहाना। शहर के राजकीय महिला कॉलेज में शनिवार को पूर्व छात्र ने एक शिक्षिका को थप्पड़ मार दिया। पूर्व छात्र की बहन कॉलेज में पढ़ती है और वह बहन की पढ़ाई के संबंध में बातचीत करने के लिए कॉलेज आया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोहाना क्षेत्र के गांव निवासी आकाश की बहन राजकीय महिला कॉलेज गोहाना में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा अन्य छात्राओं के साथ दो दिन पहले कॉलेज की तरफ से कैंप में पानीपत गई थी। कैंप से लौटने के बाद शिक्षकों ने छात्रा के परिजनों से बातचीत की। शनिवार सुबह करीब 11 बजे आकाश कॉलेज पहुंचा। वह एक कमरे में बैठे शिक्षकों से बहन की पढ़ाई के बारे में बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान बहस होने पर एक शिक्षिका ने आकाश को डांट दिया और उसकी तरफ हाथ भी किया। इस पर आकाश ने शिक्षिका को थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद शिक्षकों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम कॉलेज पहुंची और आकाश को पकड़ कर ले गई। आकाश इसी कॉलेज का पूर्व छात्र है। इस कॉलेज में 2017 से पहले छात्र व छात्राएं दोनों पढ़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed