{"_id":"69a9e7854d4c68345904eb47","slug":"women-should-dial-112-in-case-of-emergency-kavita-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150454-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं आपात स्थिति में डायल करें 112 : कविता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं आपात स्थिति में डायल करें 112 : कविता
विज्ञापन
गांव जाहरी में महिलाओं को डायल-112, साइबर अपराध के प्रति जागरूक करती महिला थानाध्यक्ष कविता। स्
- फोटो : Samvad
सोनीपत। गांव जाहरी में महिला थाना सोनीपत की प्रबंधक निरीक्षक कविता ने महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने महिलाओं को डायल-112, ट्रिप मॉनीटरिंग सेवा और साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी।
निरीक्षक कविता ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा ट्रिप मॉनीटरिंग सेवा के माध्यम से महिलाएं अपनी यात्रा को अधिक सुरक्षित बना सकती हैं।
इंस्पेक्टर कविता ने महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
इसके अलावा भटगांव स्थित ओएसिस मॉडर्न हाई स्कूल में भी विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारी अमित कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी व ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।