फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman injured by bullet dies during treatment, section of murder added

Sonipat News: गोली मारने से घायल महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, हत्या की धारा जोड़ी

Sat, 03 Aug 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Woman injured by bullet dies during treatment, section of murder added
खरखौदा। जमीन व पैसों के विवाद में गोली मारने से घायल छोटूराम कॉलोनी निवासी इंदुबाला उर्फ बेबी ने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्तार से बाहर है।
विज्ञापन

थाना कलां मार्ग स्थित छोटूराम कालोनी निवासी इंदुबाला वीरवार शाम को पीर पर मत्था टेककर बाहर प्रसाद बांट रही थी, तभी एक व्यक्ति ने उनपर गोली चला दी थी। गोली लगने से घायल इंदुबाला बचने के लिए पास के ही एक घर में जा घुसी थी। इसके बाद हमलावर भाग गया था। घायल इंदुबाला को दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां ऑपरेशन कर उनकी गोली निकाल दी गई थी, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक के बेटे धीरज ने शहर के रोहतक मार्ग निवासी आरोपी राजेश पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया था। धीरज ने बताया कि ऑपरेशन के बाद भी उसकी मां की हालत में सुधार नहीं हो पाया था। कई नसों के साथ ही आंत क्षतिग्रस्त हो गई थी और उच्च रक्तचाप कंट्रोल नहीं हो रहा था। जिसके चलते शनिवार को उनकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गोली लगने से घायल महिला ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला के बेटे के बयान पर दर्ज मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं। रविवार को मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जीत बेनीवाल, एसीपी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed