फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman going to tie rakhi dies in road accident

सड़क हादसे में राखी बांधने जा रही महिला की मौत

Sun, 22 Aug 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Woman going to tie rakhi dies in road accident
गांव रोहणा के पास कंटेनर की टक्कर से महिला बस यात्री की मौत हो गई। महिला निजी बस से अपनी बेटी के साथ झज्जर अपने मायके भाईयों को राखी बांधने जा रही थी। पुलिस ने मृतका की बेटी के बयान पर कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मिमारपुर निवासी नीलम (43) शुक्रवार को बेटी वर्षा के साथ झज्जर अपने मायके भाइयों को राखी बांधने जा रही थी। सोनीपत से नीलम अपनी बेटी के साथ निजी बस में सवार हुई थी। बस जब रोहणा गांव में पहुंची तो सामने से आ रहे कंटेनर ने पास से गुजरते हुए बस को टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार नीलम घायल हो गई। वहीं अन्य यात्रियों को भी हल्की चोट आई। गंभीर हालत में नीलम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खरखौदा में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच करने के बाद नीलम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बेटी वर्षा की शिकायत पर कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed